UP Election: रील-मीम से WhatsApp तक BJP की डिजिटल सेना एक्टिव, 30 मिनट में विपक्ष के नेगेटिव नैरेटिव का जवाब देंगे वालंटियर्स

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी डिजिटल तैयारियों को तेज करते हुए पूर्वांचल से अभियान की शुरुआत कर दी है। वाराणसी पहुंचे प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने आईटी सेल के वालंटियर्स को '30 मिनट टास्क' देते हुए सोशल मीडिया पर विपक्ष के दावों और नकारात्मक नैरेटिव का जवाब देने की रणनीति समझाई।

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी अब चुनावी रणनीति के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े वाराणसी पहुंचे और यहां से 'मिशन पूर्वांचल' की शुरुआत की। उन्होंने आईटी सेल से जुड़े वालंटियर्स के साथ कार्यशाला आयोजित कर उन्हें आगामी चुनाव के लिए डिजिटल स्तर पर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

UP Assembly Election 2027

यूपी चुनाव 2027 के लिए बीजेपी का डिजिटल दांव (AI Generated/Verified by Newsroom)

क्या है '30 मिनट टास्क'?

कार्यशाला के दौरान वालंटियर्स (डिजिटल योद्धाओं) के लिए खास '30 मिनट टास्क' की रणनीति सामने रखी गई। इसके तहत कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सामने आने वाले विपक्षी दावों और नकारात्मक नैरेटिव का जल्द जवाब देने की तैयारी करने को कहा गया। बीजेपी की योजना है कि उसके डिजिटल कार्यकर्ता अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहेंगे और रील, मीम तथा अन्य डिजिटल कंटेंट के जरिए पार्टी का पक्ष लोगों तक पहुंचाएंगे।

End of Feed