Maharajganj News: बिहार के बाद अब यूपी में ढहा पुल, मलबे में दबकर छह मजदूर घायल

पुल का इकलौता काम होता है कि वो किसी दुर्गम जगह के ऊपर से आपको आसानी से गुजार दे। इसकी पहली शर्त ही खड़ा रहना है, लेकिन आए दिन पुलों के ढहने की घटनाएं आती रहती हैं। बिहार के जहानाबाद में पुल गिरने बाद अब ये घटना उत्तर प्रदेश से आई है। सोमवार की देर रात महराजगंज में एक पुल गिर गया, जिसमें छह मजदूर घायल हो गए हैं।

Bridge Collapsed in UP: बीते रविवार को बिहार के जहानाबाद में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। बिहार के लिए ये कोई नई बात नहीं है। आए दिन बन रहे पुल उद्घाटन के पहले या कुछ दिन बाद भराभर कर जमीदोंज हो जाते हैं। इस बार मामला उत्तर प्रदेश से आया है। सोमवार की देर रात महराजगंज में एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। इस दुर्घटना में छह मजदूर घायल हो गए हैं। सभी मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

bridge collapsed in UP

सांकेतिक तस्वीर (AI Creation)

सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल के अचानक ढह गया। जाने से उसके मलबे में दबने के कारण कम से कम छह मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

End of Feed