Jharkhand News: चाचा ने की हैवानियत की सारी हदें पार, तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा में एक चाचा ने अपनी ही तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंचे माता-पिता ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Jharkhand News: झारखंड से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंचे बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मौसेरे भाइयों के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपी का नाम विकेश उरांव बताया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Uncle raped three year old innocent girl in Jharkhand

तीन साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

हैवानियत की सारी हदें पार

दुष्कर्म का ये मालम झारखंड के लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अपने मौसा के घर गया था। वहां उसके मौसेरे भाई बाहर गए हुए थे। घर पर तीन साल की अकेली बच्ची को देख इस आरोपी ने उसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। इसी बीच बच्ची के माता-पिता घर पहुंचे और बच्ची को बेहोश पड़ा देखा। बच्ची की हालत देख आक्रोशित माता-पिता ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर सेन्हा थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट (यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण के लिए अधिनियम - POCSO) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

End of Feed