उज्जैन : मक्सी रोड पंचकोशी मार्ग के पास उंडासा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाने के लिए तालाब में उतरा था। उसकी लिव-इन पार्टनर किनारे खड़ी होकर मोबाइल से वीडियो बना रही थी। इसी दौरान वह डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मशक्कत के बाद युवक का शव ढूंढ निकाला।
उज्जैन में प्रेमिका के सामने डूब गया युवक
प्रेमिका के सामने ही डूब गया प्रेमी
उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के उंडासा तालाब मे एक युवक के डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक पहले टीले पर बैठकर अपनी महिला मित्र से बात कर रहा था। महिला मित्र ने किनारे से उससे कहा, 'तुम्हारो वीडियो' बना रही हूं, लेकिन अब वापस आ जाओ। इसके बाद गोलू टापू से पानी में कूद गया। इस दौरान वह झटपटाटा रहा, लेकिन बाहर निकलने में नाकामयाब रहा। उसकी दोस्त जब तक कुछ समझ पाती उससे पहले ही युवक डूब गया। हालांकि, महिला की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन उसे जीवित नहीं निकाल पाए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढें -नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, AC कोच की खिड़की चकनाचूर; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा
मृतक की पहचान पंवासा की सत्संग गली निवासी गोलू उर्फ सागर के रूप में हुई है। गोलू बापू नगर में किराए का कमरा लेकर अपनी महिला मित्र के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक, गोलू अपने दोस्त अनमोल और उसके साथ उंडासा तालाब पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचा था। तीनों ने पुलिस-प्रशासन की ओर से तय स्थान के बजाय तालाब के दूसरे हिस्से में प्रतिमा विसर्जित की। प्रतिमा विसर्जन के बाद दोस्त अनमोल वहां से चला गया। उसके जाने के बाद गोलू ने लिव-इन पार्टनर से कहा कि उसे तैरना आता है। तालाब में नहाकर आता हूं। इसके बाद तालाब में उतर गया। महिला मित्र किनारे पर खड़ी रही और मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगी।
