शहर

Khagaria Double Murder : लौंडा डांस करने वाले 2 युवकों की हत्या, अर्धनग्न डेडबॉडी बरामद

Khagaria Double Murder-बिहार में खगड़िया में अपराधियों ने दो युवकों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों युवक लौंडा डांस करते थे।

Image

लौंडा डांस करने वाले 2 युवकों की पीट पीटकर हत्या

Photo : Twitter

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में लौंडा नाच करने वाले 2 युवकों की गुरुवार को डेडबॉडी बरामद हुई हैं। दोनों लड़कों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। स्थानीय पुलिस की माने तो पीट-पीटकर दोनों की हत्या की गई है। मर्डर के बाद शवों को नदी के पार फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। गुरुवार को जब आसपास के लोगों ने शव को देखा तो उन्होंने, पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला गोगरी थाना क्षेत्र का है। अपराधियों ने दो युवकों की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सुबह दोनों युवक के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पाकर गोगरी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। गोगरी थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को देखने से लगता है दोनों मृतक लौंडा डांस या अन्य प्रकार के डांस करने वाले हैं।

दोनों युवक के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही युवकों की पीट-पीटकर हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। अभी दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article