Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम भोपाल में स्थिति गिरिबाला सिंह के घर पर पहुंची। गिरिबाला सिंह ट्विशा की सास हैं, जिनपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं। सीबीआई की टीम ने यहां घटनास्थल का मुआयना किया, कुछ जानकारी हासिल की और फिर चली गई।
गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची सीबीआई
ट्विशा के परिजन से भी मिली सीबीआई की टीम
एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम कुछ महिला कर्मियों के साथ कटारा हिल्स इलाके में सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। इस दौरान कई मीडियाकर्मी भी वहां पहुंचे, लेकिन उन्हें घर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम इसके बाद पुराने शहर के शाहजहानाबाद क्षेत्र में आर्मी कैंटोनमेंट कुरुक्षेत्र मैस पहुंची, जहां ट्विशा के परिजन ठहरे हुए हैं।
पति और सास के खिलाफ केस
बता दे कि सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई ने उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु के लिए दंड), 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता) और 3(5) (साझा इरादा) के अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले दिन में, एजेंसी ने जांच का जिम्मा संभालने और आवश्यक दस्तावेज एवं सबूत जुटाने के लिए भोपाल में एक विशेष अपराध इकाई भेजी। मुलाकात के बाद, सीबीआई ने प्रक्रिया के अनुसार, राज्य पुलिस की प्राथमिकी को पुनः दर्ज किया, जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया था।
12 मई को ट्विशा की हुई थी मौत
ट्विशा का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। उनके परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं ट्विशा के ससुराल वालों ने दावा किया कि उसे मादक पदार्थों की लत थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
