Delhi News: तुर्कमान गेट पथराव केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार; इलाके में कड़ी सुरक्षा

दिल्ली के तुर्कमान गेट पथराव मामले में शुक्रवार रात को तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों की भी जांच कर रही है।

Turkman Gate Stone Pelting Case: दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में हुई पथराव की घटना के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पुलिस ने अब तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम मोहम्मद नावेद (44), मोहम्मद फैज (20), मोहम्मद उबैदुल्लाह (23), मोहम्मद आरिब (25), मोहम्मद काशिफ (25), मोहम्मद कैफ (23), मोहम्मद अदनान (37), समीर हुसैन (40), मोहम्मद अतहर (20), शहनवाज आलम (55), मोहम्मद इमरान (28), मोहम्मद इमरान उर्फ राजू (36), मोहम्मद अफ्फान (20), मोहम्मद आदिल (20), मोहम्मद आमिर हमजा (22) और मोहम्मद उबैदुल्लाह (26) हैं।

Arrest

सांकेतिक फोटो (iStock)

इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मध्य) निधिन वाल्सन ने कहा, “शुक्रवार रात हमने पथराव में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच अभी जारी है।” कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ड्रोन से निगरानी और सीसीटीवी कैमरों से भी कड़ी नजर रखे हुए है। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। जांच के दौरान पुलिस ने 10 सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर्स’ की पहचान की है, जिन पर घटना से जुड़ी गलत या अपुष्ट जानकारी देने का आरोप है।

End of Feed