हवा में बिगड़ा संतुलन, बिजली के तारों से टकराकर कासगंज में गिरा ट्रेनिंग विमान; महिला पायलट गंभीर रूप से घायल

कासगंज में सोमवार शाम एक ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के कारण पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में अकेली महिला प्रशिक्षु पायलट कायनात खान सवार थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Kasganj Training Aircraft Crash: अलीगढ़ स्थित चेतक एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का एक ट्रेनिंग विमान कासगंज में पुलिस लाइन के पीछे हाईवे के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में केवल एक महिला प्रशिक्षु पायलट सवार थी, जो दुर्घटना में घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि यह विमान मंगलवार को करीब चार बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट से प्रशिक्षण उड़ान पर निकला था और कासगंज के ऊपर से गुजरते समय हादसे का शिकार हो गया।

हाईवे के किनारे हुआ दुर्घटनाग्रस्त

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण विमान में केवल महिला पायलट कायनात खान सवार थीं। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर विमान ने कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाए, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। इसके बाद विमान बिजली के तारों से टकरा गया और पुलिस लाइन के पीछे बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

End of Feed