हमीरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसा, बागेश्वर धाम से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। सभी लोग बागेश्वर धाम से दर्शन कर कार से कानपुर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह भीषण दुर्घटना हो गई।

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें पति-पत्नी समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक कार में सवार होकर बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद यातायात भी प्रभावित रहा।

Hampirpur Road Accident

हमीरपुर में सड़क हादसा

दो दंपति समेत पांच लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका और मवइया गांव के बीच हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-34 पर हुई, जिसमें एक ही परिवार के दो दंपति सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी अफरातफरी का माहौल बन गया।

End of Feed