भारत के इन 5 राज्यों होती है सबसे ज्यादा बारिश, बगैर रेनकोट और छाते के नहीं चलता है काम

भारत में बरसात सिर्फ एक मौसम नहीं, बल्कि जनजीवन और संस्कृति से जुड़ा एक खास अनुभव भी है। ऐसे आइए जानें उन राज्यों के बारे में जहां सबसे अधिक वर्षा होती है।

Highest Rainfall States in India: देश में इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव बरकरार है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बेमौसम बरसात-ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम के इन हालातों से किसानों को बेहद नुकसान झेलना पड़ रहा है। बता दें कि, भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न प्रकार की जलवायु पाई जाती है और मौसम मुख्य रूप से बारिश की मात्रा पर निर्भर करते हैं। आमतौर पर, बारिश का मौसम (Rainy Season) जिसे दक्षिण-पश्चिम मानसून कहा जाता है, जून की शुरुआत में शुरू होकर सितंबर (सावन और भादो का मौसम) तक चलता है। पूरे साल की कुल वर्षा का 70% से अधिक इसी अवधि में होती है। यह मौसम कृषि, जलाशयों और समग्र जल आपूर्ति के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। भारत में बारिश सिर्फ एक मौसम नहीं एक एहसास भी है। गीत, खान-पान और आम जनजीवन पर बरसात का असर अक्सर देखने को मिलता है। आज हम आपको भारत के उन राज्यों के बारे में बताएंगे जहां सबसे ज्यादा बारिश (Highest Rainfall States in India) होती है।

Top 5 states with highest rainfall in India

यहां होती है सबसे ज्यादा बरसात

भारत में सबसे ज्यादा बारिश वाला राज्य

इन 5 राज्यों होती है सबसे ज्यादा बारिश

मेघालय

मेघालय को “बादलों का घर” कहा जाता है और यह भारत में सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाले राज्यों में शामिल है। यहां के मौसिनराम (Mawsynram) और चेरापूंजी (Cherrapunji) दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में गिने जाते हैं। लगातार होने वाली बारिश से यहां हरियाली, झरने और गुफाएं एक अद्भुत प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करते हैं। यहां के लोगों के जीवन में वर्षा का विशेष महत्व है।

End of Feed