Kaushambi News: शादी समारोह के दौरान डीजे में उतरा करंट, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 3, 2024, 01:26 PM IST

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में हो रहे एक शादी समारोह में हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से डीजे में करंट उतर गया है। करंट की चपेट में आए तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में शादी में आए दो सगे भाई शामिल है।

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई है। देखते ही देखते शादी का समारोह मातम के माहौल में बदल गया है। हादसे की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Three people died due to high voltage electric shock

करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

शादी में करंट लगने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में स्थित दुल्हनियापुर गांव में एक शादी का समारोह चल रहा था। खुशी से भरे इस शादी समारोह को गम में बदलने में देर नहीं लगी। यहां द्वारपूजा के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 11 हजार वोल्ट का करंट डीजे में उतर गया। करंट की चपेट में आने से दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान की। उनकी पहचान के अनुसार, पुलिस ने मृतकों का नाम सतीश (18) और दो सगे भाइयों रवि (20) एवं राजेश (18) के रूप में की है।

End of Feed