संभल: सांसद जियाउर्रहमान रहमान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके दीपासराय स्थित घर की तरफ से एक शिकायत नकासा पुलिस स्टेशन को दी गई है। इस शिकायत में सांसद के घर पर रहने वाले कासिम ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार शाम 04:30 बजे एक शख्स सांसद के घर में आकर उनके पिता ममलुकुर रहमान के नाम पर धमकी देने लगा। सांसद और उनके पिता पर माहौल खराब करने का आरोप लगाने लगा। हालांकि, सांसद के घर पर मौजूद लोगों में उसे घर से बाहर निकाला।
नवभारत से शिकायतकर्ता कासिम ने बताया कि जो शख्स घर आकर धमकी दे रहा था, वह पिछले जुम्मे में शाही जामा मस्जिद के बाहर पूजा करने की कोशिश की थी, जिसका विरोध किया गया था। शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि संभल पुलिस सांसद के घर पर सुरक्षा बढ़ाए।
