भयानक है यहां की सुंदरता, किले के हर कोने में भुतहा साया; कमजोर दिल वालों के लिए नहीं ये जगह

हम आपको लेकर जाएंगे शहर-शहर भुतहा डगर पर। आपके अपने शहर के अंदर ही हम आपको ऐसी भुतहा जगहों के बारे में जानकारी देंगे, जहां जाने की हिम्मत हर किसी की नहीं होती। अगर आपका दिल कमजोर है तो आप भी इस आर्टिकल को पढ़ लें, यहां जाने की गलती न करें।

शहर-शहर भुतहा डगर : इस सीरीज में बात होगी भूत और भुतहा जगहों की। बच्चे और जिन लोगों का दिल कमजोर है, वह इन जगहों से दूर ही रहें। हालांकि, हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर वह अपनी नसों में तेजी से बहते हुए खून को जरूर महसूस कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर को और भी बढ़ाने के लिए बता दें कि आज हम बात करेंगे देश की सबसे ज्यादा डरावनी जगह के बारे हैं। उस जगह के बारे में जो अधूरे प्रेम का प्रतीक है। कहानी उस जगह की है जो प्रेम, तंत्र-मंत्र और श्राप की आग में ऐसी झुलसी की फिर कभी आबाद नहीं हुई। सीने में हिम्मत जुटाएं, दिमाग को शांत करें और चलें भानगढ़ की कहानी को जानें -

Bhangarh, har kone me dar.

भुतहा सायों का किला

कहां हैं भानगढ़?

भानगढ़ का किला भले ही देश में सबसे डरावनी जगह हो, लेकिन यह उतना ही खूबसूरत भी है। इस किले की खूबसूरती आपको मोहित कर देगी। दिन में जो किला खूबसूरती की लबादा ओढ़े हुए पर्यटकों को आकर्षित करता है, वही किला शाम ढलते ही खौफ का दूसरा नाम बन जाता है। यह किला जयपुर और अलवर के बीच अरावली की पहाड़ियों में है। मशहूर सरिस्का वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी से यह महज 50 किमी की दूरी पर है।

End of Feed