नोटों के अंबार, लग्जरी विला और सोना-चांदी! तेलंगाना में घूसखोर DSP निकला करोड़ों का मालिक, ACB छापे में उड़े होश

Telangana ACB Action:तेलंगाना में ACB ने घूसखोर DSP के ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी में नोटों के अंबार, लग्जरी विला और किलो सोना-चांदी बरामद हुआ। DSP करोड़ों की अकूत संपत्ति का मालिक निकला।

Telangana ACB Action: लाख सख्ती के बाद भी भ्रष्टाचार की जड़े भारत से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, एंटी करप्शन ब्यूरो, विजिलेंस, सीबीआई, निगरानी विभाग जैसी एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर घूसखोर सरकारी कर्मियों पर नकेल कसने की कोशिश करती है। छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का केस, जेल, नौकरी से बर्खास्तगी तक के फैसले लिए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी रिश्वतखोर अधिकारियों का मन नहीं भर रहा है।

telangana acb raid

तेलंगाना में घूसखोर DSP निकला करोड़ों का मालिक

यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसी हिंदीपट्टी वाले राज्यों के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी घूसखोरी की जड़ें उतनी ही गहरी है, इसका ताजा उदाहरण तेलंगाना से सामने आया है। जहां सस्पेंड किए जा चुके DSP भीम रेड्डी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर जब एसीबी ने छापेमारी की तो इतनी संपत्तियां मिली, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

End of Feed