दिल्ली में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक की। इस बैठक में साफ संदेश दिया गया गर्मी से लड़ाई अब पूरी तैयारी के साथ लड़ी जाएगी।मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए कि राजधानी में कहीं भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक हीट वेव से होने वाली मौतों को पूरी तरह खत्म किया जाए।
प्रतीकात्मक फोटो
दिल्ली के अस्पतालों को हीट वेव से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है।30 से ज्यादा अस्पतालों में स्पेशल ‘कूल रूम’ बनाए गए हैं और
मरीजों के लिए पर्याप्त बेड और इलाज की सुविधा भी।
330 एम्बुलेंस पूरी तरह तैयार
339 स्वास्थ्य केंद्रों में ORS और आइस पैक उपलब्ध; सरकार ने डॉक्टरों और आशा कार्यकर्ताओं को भी खास ट्रेनिंग दी है ताकि गर्मी से जुड़ी बीमारियों का तुरंत इलाज हो सके।
हर जगह मिलेगा ठंडा पानी
गर्मी से राहत देने के लिए पूरे शहर में बड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। बस स्टैंड, स्कूल, अस्पताल, पुलिस थाने और कंस्ट्रक्शन साइट पर पेयजल की व्यवस्था, वाटर कूलर, वॉटर एटीएम और टैंकर लगातार चालू रहेंगे। 11,000 से ज्यादा एयर कूलर और 1,900 से ज्यादा वॉटर कूलर लगाए गए
बच्चों के लिए खास प्लान
स्कूलों में बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए
‘वॉटर बेल सिस्टम’ शुरू होगा
समय-समय पर बच्चों को पानी पीने की याद दिलाई जाएगी
जरूरत पड़ने पर ORS पैकेट्स भी दिए जाएंगे
मजदूरों के लिए राहत
धूप में काम करने वाले मजदूरों का भी खास ख्याल रखा जा रहा है
दोपहर की तेज गर्मी में काम कम किया जाएगा
साइट पर छाया, पानी और आराम की व्यवस्था अनिवार्य
ORS और ब्रेक का प्रबंध जरूरी
जागरूकता पर जोर
सरकार टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताएगी कि
लू से कैसे बचें
क्या खाएं और क्या न करें
कब बाहर निकलना सुरक्षित है
क्यों जरूरी है ये प्लान:
दिल्ली में पिछले कुछ सालों में गर्मी लगातार बढ़ी है
2025 में तापमान 43.7°C तक पहुंचा
पिछले 2-3 सालों में करीब 40 दिन तापमान 40°C से ऊपर रहा
इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने यह साइंटिफिक और व्यापक प्लान तैयार किया है।
अलर्ट सिस्टम भी मजबूत
भारतीय मौसम विभाग की तरफ से
ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट सिस्टम लागू
रोजाना तापमान की निगरानी
लोगों तक रियल टाइम जानकारी दी जायेगी।
