Varanasi News: करवा चौथ पर Swiggy की बड़ी लापरवाही! वेज की जगह नॉनवेज बर्गर डिलीवर, परिवार ने उठाया ये कदम

Varanasi News: वाराणसी में गुरुवार को करवा चौथ पर स्विगी से वेज बर्गर मंगाने वाले परिवार को नॉनवेज बर्गर डिलीवर हो गया। बच्चे के खाने के बाद गलती का पता चला, परिवार ने शिकायत की तो Swiggy ने दिया ये जवाब।

Varanasi News: वाराणसी में ऑनलाइन फूड डिलीवरी की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां के सिगरा थाना क्षेत्र में कल यानी गुरुवार 29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन एक व्रतधारी परिवार ने फूड डिलिवरी एप Swiggy से वेज बर्गर ऑर्डर किया, लेकिन उनके घर पर नॉनवेज बर्गर डिलिवर हुआ। इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पीड़ित ने Swiggy के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही है।

Varanasi non veg Burger

वाराणसी में स्विगी ने वेज की जगह पहुंचाया नॉन वेज वर्गर, परिवार ने की शिकायत

क्या है पूरा मामला?

सिगरा के रहने वाले वकील प्रशांत विश्वकर्मा के मुताबिक, करवा चौथ के दिन उनकी पत्नी ने व्रत रखा था। प्रशांत खुद घर पर नहीं थे। शाम के वक्त बच्चे ने कुछ खाने की मांग की तो उन्होंने Swiggy से एक वेज बर्गर ऑर्डर कर दिया। कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय बर्गर लेकर घर पहुंचा। बच्चे ने बर्गर खाना शुरू किया तो उसे स्वाद कुछ अलग लगा। उसने मां से शिकायत की। जब परिवार ने बर्गर को चेक किया तो पता चला कि वह वेज नहीं, बल्कि नॉनवेज बर्गर है।

End of Feed