पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की आज यानी मंगलवार 11 अगस्त को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते पूर्ब मेदिनिपुर जिले के कोलाघाट में उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गी।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
CM Suvendu Adhikari ने दमदम के केशपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी थी। लेकिन खराब मौसम के चलते पायलट ने एहतियात के तौर पर कोलाघाट में हेलीकॉप्टर को लैंड कराने का फैसला लिया।
केशपुर में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के बलिदान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसी कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री यहां जा रहे थे, लेकिन खराब मौसम ने उनकी राह रोक दी। हालांकि, मुख्यमंत्री सुवेदु अधिकारी ने इसके बाद सड़क मार्ग से अपनी यात्रा जारी रखी और वह गाड़ी में सवार होकर पश्चिम मेदिनीपुर जिले में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Uttarakhand में आज फ्लैश फ्लड का खतरा, अल्मोडा, देहरादून, टिहरी सहित 12 जिलों में IMD का अलर्ट
बता दें कि इन दिनों पश्चिम बंगाल में मानसून काफी एक्टिव है। आज भी राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी स्तर की बारिश होने की संभावना है। जबकि देश के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 3 बजे तक दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी
भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार झारग्राम, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम और पूर्व मेदिनीपुर जिले में आज से लेकर कल यानी बुधवार 12 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका है। IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारर पश्चिम बंगाल में अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। इसके अलावा थंडरस्टॉर्म की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।
