फरीदाबाद जेल में किस संदिग्ध आतंकी को उतारा गया मौत के घाट? राम मंदिर से था कनेक्शन

Who was Terrorist Abdul Rehman: रहमान के पास से मार्च 2025 में गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने दो हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद गिरफ्तार किया था।

Faridabad Neemka Jail Murder: हरियाणा के फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद 20 साल के आतंकी संदिग्ध अब्दुल रहमान की रविवार (8 फरवरी, 2026) रात को जेल के अंदर ही दूसरे कैदी अरुण चौधरी ने हत्या कर दी। रहमान को मार्च 2025 में गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जॉइंट ऑपरेशन में फरीदाबाद के पाली गांव से गिरफ्तार किया गया था। उस पर अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने और दो हैंड ग्रेनेड रखने का आरोप है।

terror (3)

फरीदाबाद जेल में किस संदिग्ध आतंकी को उतारा गया मौत के घाट?

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि चौधरी ने रहमान पर एक धारदार पत्थर जैसी चीज से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह मामला सोमवार (9 फरवरी) को सुबह करीब 2 बजे सामने आया। यशपाल ने बताया कि अरुण चौधरी पर फिलहाल जम्मू और अमृतसर में आठ मामलों में हत्या और हत्या की कोशिश के आरोप हैं। उसे अक्टूबर 2024 में कठुआ से नीमका शिफ्ट किया गया था। बाकी उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

End of Feed