सूरत-उदयपुर Vande Bharat Express का उद्घाटन कब होगा, जानें क्या होगा रूट?

Surat-Udaipur Vande Bharat: रेलवे बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और इस सफर को मजह 7.5 घंटे में पूरा भी कर लेगी। उम्मीद है कि नवरात्रि से पहले यह सेवा शुरू हो जाएगी।

Surat Udaipur Vande Bharat: आज से गणपति उत्सव की शुरुआत हुई है और फिर कुछ ही दिनों में नवरात्र आने वाले हैं। नवरात्र के दौरान पूरे देश में डांडिया की धूम होगी और खासतौर पर गुजरात का डांडिया तो विश्वविख्यात है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग गुजरात का डांडिया देखने और उसमें शामिल होने के लिए जाते हैं। इसके अलावा डांडिया की ड्रेस खरीदने भी बड़ी संख्या में व्यापारी गुजरात का दौरा करते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो भारतीय रेलवे ने आपके टेक्सटाइल और ज्वैलरी हब सूरत आने-जाने के लिए सुविधाजनक सवारी की व्यवस्था कर दी है। जी हां, सूरत तक आप वंदे भारत एक्सप्रेस में सुहाने सफर का आनंद ले पाएंगे।

Vande Bharat Train right PTI.

सूरत और उदयपुर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन सूरत को राजस्थान में झीलों की नगरी और किले के लिए मशहूर उदयपुर से जोड़ेगी। जी हां, रेलवे बोर्ड ने उदयपुर और सूरत के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी है। इस वंदे भारत सेवा में कुल 8 कोच होंगे और यह मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी। उम्मीद का जा रही है कि नवरात्रि से पहले यह सेवा शुरू हो जाएगी। ट्रेन सेवा के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है। हालांकि, उद्घाटन की अंतिम तारीख की पुष्टि रेलवे की तरफ से अभी तक नहीं की गई है।

End of Feed