जिसने लिखवाई मिसिंग रिपोर्ट, मर्डर के आरोप में वही अरेस्ट; बेटे ने पुलिस तक पहुंचाया पिता का 'कन्फेशन लेटर', बक्से में मिली लाश

Surat Murder: सूरत में एक डाइटिशियन की हत्या के आरोप में उसका पति गिरफ्तार हुआ है। शव को सीमेंट से भरे बॉक्स में छिपाया गया था। जानें कैसे बेटे के व्हाट्सएप मैसेज से खुला राज।

Surat: सूरत के सलाबतपुरा इलाके से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों के भरोसे को तार-तार कर दिया है। जिस पति ने दो दिन पहले गोडादरा पुलिस थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही अब अपनी पत्नी की हत्या का मुख्य संदिग्ध बन गया है। एक पढ़ा-लिखा परिवार, दो मासूम बच्चे और एक सफल करियर, बाहर से सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन चारदीवारी के भीतर पल रहे तनाव ने एक भयावह अंत की पटकथा लिख दी।

surat wife murder

आरोपी विशाल (दाएं) और मृतका (बाएं) की फाइल फोटो

रिश्तों का कत्ल

सूरत के SMIMER मेडिकल कॉलेज में डाइटिशियन के पद पर तैनात 39 वर्षीय शिल्पा साल्वी की जिंदगी का सफर उनके ही हमसफर ने बेरहमी से खत्म कर दिया। शिल्पा, जिन्होंने फूड एंड न्यूट्रिशन में MSc किया था, समाज में एक प्रतिष्ठित पहचान रखती थीं। लेकिन उनके पति विशाल साल्वी, जो पिछले कुछ समय से बेरोजगार थे, के साथ उनके रिश्तों में कड़वाहट इस कदर बढ़ी कि बात हत्या तक पहुंच गई।

End of Feed