Sultanpur Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से देवरिया जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा (सांकेतिक फोटो)
ट्रक में पीछे से घुसी कार
पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। तेज रफ्तार अर्टिगा कार लखनऊ से देवरिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है। हादसे के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
