Sultanpur Accident: शहीद का पार्थिव शरीर ला रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, बेटे और भाई समेत 4 की मौत

Sultanpur Accident: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह शहीद सुबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

Sultanpur Accident News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ, जो एक शहीद के परिवार के लिए काल बनकर आया। हरियाणा के पंचकुला से शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही एक एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में शहीद के बेटे, भाई, भतीजे और एंबुलेंस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई।

sultanpur Accident

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा

यह हादसा रविवार सुबह करीब 8:15 बजे अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात एंबुलेंस पंचकुला से शहीद का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया के रुद्रपुर के लिए रवाना हुई थी। इसमें शहीद के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। हलियापुर के पास अचानक एंबुलेंस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान के बेटे गौरव सिंह, भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ और एंबुलेंस चालक जसपाल की जान चली गई।

End of Feed