शहर

Haldwani: स्कूल में गुलदार के घुसने से मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल में आज अचानक तब हड़कंप मच गया जब एक गुलदार परिसर में घुस आया। वन विभाग की टीम ने तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

Image

हल्द्वानी के स्कूल में घुसा गुलदार

Photo : Times Now Digital

Haldwani News: हल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल में आज अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक गुलदार स्कूल परिसर में प्रवेश कर गया। इसे देखकर स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोग घबरा गए। कुछ लोगों ने गुलदार की वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और अपने संरक्षण में लिया। गुलदार पास के शीशमहल क्षेत्र से जंगल की ओर से आया था। सौभाग्य से, आज स्कूल में अवकाश था, जिससे बच्चे उपस्थित नहीं थे, और एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article