पटना में दारोगा भर्ती-BPSC परीक्षा को लेकर बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा पहुंचे छात्र; रेलवे ट्रैक किया जाम

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस सब-इंस्पेक्टर भरती परीक्षा और बीपीएससी 70वीं परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है।

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस सब-इंस्पेक्टर भरती परीक्षा और बीपीएससी 70वीं परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। मंगलवार को सुबह से भारी संख्या में छात्र एकत्रित होकर परीक्षा में धांधली की निष्पक्षता से जांच कराने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। जेपी गोलबंदर पर छात्रों को रोकने के लिए भारी संख्या पुलिस बल तैनात किया है। इस दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया है। हालांकि, नाराज अभ्यर्थी विधानसभा की ओर कूच कर गए हैं।

Patna Students protest

पटना में दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदर्शन

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से नाराज छात्रों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। कई छात्र पटरियों को नुकसान पहुंचाकर ट्रेनों की आवाजाही को बाधित करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। छात्रों के बढ़ते उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल कई छात्रों को हिरासत में लिया है। उधर, परीक्षाओं में निष्पक्ष जांच व दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर लगातार छात्र अड़े हुए हैं।

छात्रों का सीधा आरोप है कि 1799 दरोगा पदों के लिए हुई बहाली परीक्षा में धांधली हुई है। हालांकि इस पूरे मामले की तफ्तीश आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के पास है, लेकिन इसके बावजूद परीक्षा को अब तक निरस्त न किए जाने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। छात्रों का स्पष्ट कहना है कि जब गड़बड़ी की जांच चल रही है, तो सबसे पहले परीक्षा रद्द कर नए सिरे से इसका आयोजन होना चाहिए।

End of Feed