सावधान! Delhi Dehradun Expressway पर संभलकर, चलती गाड़ियों पर पत्थर मार रहे स्थानीय बच्चे

Delhi Dehradun Expressway के जरिए दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर सिर्फ ढाई घंटे का रह गया है। लेकिन इसी रूट पर शामली के पास चलती कार पर पत्थर फेंकने की घटना डैशकैम में रिकॉर्ड हुई है।

Delhi Dehradun Expressway: हाल के दिनों में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे कई हाई-स्पीड सड़क परियोजनाएं शुरू हुई हैं। इनमें से कुछ पर आप भी फर्राटा मार चुके होगे या तेज रफ्तार का लुत्फ लेने का प्लान बना रहे होंगे। ज्यादातर एक्सप्रेसवे को 100 किमी या उससे ज्यादा की स्पीड से चलने के लिहाज से बनाया गया है। इतनी रफ्तार से चलते समय एक छोटा सा कंचे के बराबर पत्थर भी अगर आपकी गाड़ी के शीशे से टकरा जाए तो शीशा टूटना तय है। गाड़ी का बैलेंस बिगड़ सकता है और गाड़ी पलट भी सकती है। ऐसे में पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने से भयंकर एक्सीडेंट हो सकता है। इस बारे में आज बात इसलिए क्योंकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शामली के पास कुछ बच्चे एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ियों पर पत्थर मारते हुए देखे गए हैं।

Delhi-Dehradun Expressway ston pelting

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेवे पर फर्राटा मारते हुए सावधान

इंफ्रा ब्लॉगर मोहित कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल @DetoxTravellerr पर ऐसी ही एक घटना के बारे में बताया है। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने वीडियो और फोटो अपलोड की हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ यह घटना 16 जून 2026 को हुई। दोपहर करीब 2.05-2.08 के बीच वह सहारनपुर से बागपत की ओर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (फेस-2) पर यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि किमी 81+100 के आसपास सड़क किनारे मौजूद कुछ बच्चों में से एक ने उनकी कार पर पत्थर फेंका।

End of Feed