Hathras Stampede: हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, अब तक 116 लोगों की मौत की पुष्टि; 18 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक भगदड़ में 116 लोगों की मौत हो गई है। इस भगदड़ में 18 लोग घायल हुए हैं। भगदड़ में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे प्रभावित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग में मची भगदड़ में 116 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 18 लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। हादसा कितना भयावह था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल के बाहर जमीन पर शव बिखरे पड़े हैं। मारे जाने वाले और घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है।

Hathras stampade.

हाथरस में भगदड़

इससे पहले एटा के SSP राजेश कुमार सिंह ने भी 27 लोगों की मौत की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि मृतकों में 23 महिलाओं के साथ ही 3 बच्चों और 1 पुरुष भी शामिल है। भगदड़ की जानकारी मिलते ही डीएम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

End of Feed