रांची के डोल मेले में बेकाबू कार भीड़ में घुसी; दो की मौत, 8 अन्य घायल

रांची के टाटीसिल्वे इलाके में डोल मेले के दौरान एक तेज रफ्तार कार के भीड़ में घुसने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

Ranchi Car Accident: झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिल्वे क्षेत्र में शनिवार को लगे डोल मेले के दौरान एक तेज रफ्तार कार के भीड़ में घुस जाने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि करीब आठ अन्य लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार काफी तेज गति से आ रही थी और अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वह सीधे मेले में मौजूद लोगों से टकरा गई।

Speeding Car Rams Into Crowd at Ranchi Dol Fair

रांची में डोल मेले के दौरान तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी

बताया जा रहा है कि, घटना के बाद मौके पर अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन का पंजीकरण नंबर जमशेदपुर का है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

End of Feed