Monsoon: आज केरल में नहीं होगी मानसून की एंट्री, धीमी पड़ी रफ्तार! जानें अब कब देगा दस्तक

मौसम विभाग ने साफ किया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी केरल नहीं पहुंचेगा और इसके 1 जून के आसपास आने की संभावना है। वहीं देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है। बांदा और ब्रह्मपुरी में तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली में 14 साल की सबसे गर्म रात दर्ज की गई।

Monsoon in Kerala: देशभर में इस समय मौसम का उलटफेर जारी है। एक तरफ कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तर व मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने साफ कर दिया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में समय से पहले दस्तक नहीं देगा। पहले संभावना जताई गई थी कि केरल में मानसून की एंट्री 26 मई तक हो सकती है, लेकिन अब इसके सामान्य समय यानी 1 जून के आसपास ही आने के आसार हैं।

Kerala monsoon

केरल में 1 जून के आसपास दस्तक देगा मानसून

केरल में कब पहुंचेगा मानसून

केरल में फिलहाल बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का मौसम देखने को मिल रहा है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश मानसून के तय मानकों के अनुरूप नहीं है। IMD द्वारा सोमवार को जारी मानसून बुलेटिन में बताया गया कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कामोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। लेकिन फिलहाल इसके 26 मई को केरल पहुंचने की स्थिति नहीं बनी है।

End of Feed