वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम 'डिस्टर्ब'...आ गया बर्फबारी का सीजन? हिमाचल में बर्फ में फंसी गाड़ियां; कश्मीर में लुढ़का तापमान

Snowfall in Hills : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की कुछ पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर ओढ़कर बेहद मनमोहक लग रही हैं। दोनों ही राज्यों में हिमपात के कारण न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड समेत दोनों ही राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है।

Snowfall in Hills : पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। लेकिन, उससे पहले ही बर्फबारी ने मौसम का मजा दोगुना कर दिया है। कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों पर पहाड़ियां बर्फ की चादर में लिपट गईं, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी आई तो साथ में नजारे बेहद मनमोहक दिख रहे हैं। इसी बीच आईएमडी ने लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों पर आंधी के बीच बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है।

Snowfall in Hills

हिमाचल में बर्फबारी में फंसी गाड़ियां

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से गिरा तापमान

उत्तर भारत में बदले मौसम का सबसे अधिक असर पहाड़ों पर है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई जगहों पर बर्फबारी से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर के डोडा और पुंछ की पीर गली में सीजन की पहली बर्फबारी रिकॉर्ड की जा रही है, जिससे सुबह शाम सर्दी महसूस हो रही है। अब अगले कुछ घंटे राज्य के कई हिस्सों पर बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सचेत रहने के लिए कहा है।

End of Feed