लैंडिंग के बाद इंडिगो फ्लाइट में मचा हड़कंप, केबिन बैग से उठा धुआं; यात्रियों की बढ़ी चिंता

हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में लैंडिंग के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब एक केबिन बैग से अचानक धुआं उठने लगा।

IndiGo Flight: हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब विमान के लैंड होने के बाद रनवे पर खड़े रहते हुए एक केबिन बैग से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि उस वक्त यात्री अभी विमान से उतर भी नहीं पाए थे।

Smoke Erupts from Cabin Bag in IndiGO Flight

इंडिगो फ्लाइट में केबिन बैग से निकला धुआं

जांच में क्या सामने आया?

जानकारी के मुताबिक जांच में सामने आया कि बैग के अंदर रखे पावर बैंक में आग लग गई थी, जिसके कारण धुआं उठा। हालांकि, केबिन क्रू ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए हालात पर काबू पाया और सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे।

End of Feed