Siwan: मामूली विवाद में बदमाशों ने बीजेपी नेता के भांजे को मारी गोली, एनकाउंटर में मुख्य आरोपी धराया

सिवान पुलिस ने बीजेपी नेता के भांजे के हत्याकांड में मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान वह दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान छोटू यादव के रूप में हुई है।

Siwan Police Encounter: बिहार के सिवान में बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे के मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान छोटू यादव के तौर पर हुई है। एनकाउंटर के दौरान दोनों पैर में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

siwan firing

बीजेपी नेता के भांजे की हत्या

मामूली कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप

यह घटना नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास की है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक समारोह में जाने के लिए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर परिवार का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को हल्की टक्कर मार दी। जिसके बाद उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हिंसक झड़प का रूप ले लिया।

End of Feed