Mount Abu: माउंट आबू का बदलेगा नाम? जानें क्या कहलाएगा फेमस हिल स्टेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 10:59 AM IST

Mount Abu Name Change: राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू का नाम बदलने के लिए नगर पालिका में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हो गया है। अगर, नाम बदलता है तो यह फेमस हिल स्टेशन आबू राज नाम से जाना जाएगा।

Mount Abu Name Change: राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू का नाम आने वाले दिनों में बदल सकता है। अब यह अपने पुराने नाम से जाना जा सकता है। माउंट आबू को पुराने नाम आबू राज में बदलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया है। माउंट आबू 33 करोड़ देवी देवताओं की धरती माना जाता है। स्कंद पुराण के अर्बुद खंड में इसका जिक्र आता है। लिहाजा, इसके नाम को बदलने की कवायत चल रही थी। इसी बीच माउंट आबू की नगर पालिका बैठक में इसके नए नाम के प्रस्ताव को सभी सद्सयों की सहमति से पास कर दिया गया। प्रस्ताव नगर पालिका के प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य ने रखी। मंडल ने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया।

Mount Abu Name Change

माउंट आबू का नाम बदलेगा!

33 करोड़ देवी देवताओं की नगरी

माउंट आबू 33 करोड़ देवी देवताओं की नगरी है। माउंट आबू को भगवान शिव की उप नगरी अर्ध काशी माना जाता है। माउंट आबू राम की दूसरी नगरी है, जहां भगवान राम ने अपने भाइयों सहित शिक्षा दीक्षा प्राप्त की थी। वशिष्ठ आश्रम में उनकी शिक्षा हुई। मान्यता है कि माउंट आबू से होते हुए भगवान कृष्ण द्वारिका गए थे और यहां विश्राम भी किया था। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए साधु संत भी माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज रखे जाने की मांग उठाते रहे हैं।

End of Feed