LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 14 फरवरी 2024 Highlight: बालोतरा में महिला ने दो बच्चों संग की आत्महत्या, नोएडा में दो किशोरों ने स्कूल अध्यापक को मारी गोली
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 14 फरवरी 2024 Highlight: बालोतरा में महिला ने दो बच्चों संग की आत्महत्या, नोएडा में दो किशोरों ने स्कूल अध्यापक को मारी गोली
FEB 14, 2024 17:05 IST
दो बच्चों के साथ पानी के ‘टांके' में कूदी महिला, तीनों की मौत
राजस्थान के बालोतरा जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर में बने पानी के ‘टांके’ में कूदकर कथित आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी महेश गोयल ने बुधवार को बताया कि वालू गांव निवासी नखत कंवर (35) ने अपने दो बच्चों पूजा कंवर (9) और जोग सिंह (7) के साथ मंगलवार शाम को घर में बने पानी के टांके मे कूदकर कथित आत्महत्या कर ली।
FEB 14, 2024 15:33 IST
नोएडा में दो किशोरों ने स्कूल अध्यापक को मारी गोली
नोएडा के समीप दो नाबालिग लड़कों ने स्कूल अध्यापक को गोली मारी
FEB 14, 2024 15:16 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बालाजी मंदिर की पूजा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे करीब एक घंटे तक मंदिर में रहीं। राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार शाम जयपुर पहुंची और उन्होंने रात में राजभवन में विश्राम किया।
FEB 14, 2024 14:38 IST
वाराणसी ज्ञानवापी मामले में 15 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
वाराणसी ज्ञानवापी मामले में 15 फरवरी को महत्वपूर्ण सुनवाई होने वाली है। इस मामले में पिछली सुनवाई 12 फरवरी को हुई थी। जिसके बाद गुरुवार को हिंदू पक्ष और राज्य सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने वाली हैं।
FEB 14, 2024 13:12 IST
सुल्तानपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत
यूपी के सुल्तानपुर में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरा हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात को लंभुआ थाना क्षेत्र में हुई। जहां कुछ अज्ञात लोग एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित करने पर सभी एक साथ फरार हो गए।
FEB 14, 2024 13:08 IST
दिल्ली को मिली 350 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
दिल्ली में लगातार बसों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली परिवहन विभाग को 350 नई ई-बसें मिली हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक साथ इन बसों को हरी झंडी दिखाई है।
FEB 14, 2024 11:48 IST
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज पुलवामा शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। आज के दिन 2019 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे।
FEB 14, 2024 11:46 IST
नवी मुंबई में ठेकेदार की हत्या
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक विवाद के दौरान छह लोगों ने एक ठेकेदार की हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार शाम को नेरुल इलाके के सेक्टर 10 में हुई। इस घटना में मृतक की पत्नी भी घायल हो गई है।
FEB 14, 2024 10:33 IST
ब्रज में आज से शुरू हुई 40 दिन की होली
वसंत पंचमी के अवसर पर ब्रज में 40 दिन की होली की शुरुआत हो गई है। इस दिन ठाकुर बांकेबिहारी जी को अबीर-गुलाल अर्पित करके यहां होली की शुरुआत होती है। वसंत पंचमी पर ठाकुरजी वसंती पोशाक धारण करते हैं। उनकी श्रृंगार आरती के बाद ठाकुरजी को प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाने के बाद ब्रज में होली की शुरुआत होती है।
FEB 14, 2024 10:29 IST
वाराणसी: सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में की पूजा
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर हैं। यहां पर आज उन्होंने संत रविदास मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
FEB 14, 2024 09:06 IST
DTU में युवान-24 महोत्सव आज से शुरू
दिल्ली प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में युवान-24 महोत्सव का आगाज हो चुका है। साहित्य और फिल्म परिषद हर साल युवान-साहित्य और फिल्म महोत्सव का आयोजन करता है। इस कार्यक्रम के पहले दिन हजारों की संख्या में युवा शामिल होने वाले हैं।
FEB 14, 2024 09:02 IST
राम मंदिर में मंगला-शयन आरती के लिए ऑनलाइन पास शुरू
अयोध्या राम मंदिर में ऑनलाइन आरती की सुविधा को फिर से शुरू कर दिया गया है। ट्रस्ट की ओर से रामलला की मंगला और शयन आरती के लिए ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। आरती पास के लिए 28 फरवरी तक बुकिंग फुल हो चुकी है।
FEB 14, 2024 08:04 IST
FEB 14, 2024 08:02 IST
FEB 14, 2024 07:06 IST
सीएम योगी ने सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम-काशी रोपवे का किया स्थलीय निरीक्षण
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम और काशी रोपवे का स्थलीय निरीक्षण किया। वे आज सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
FEB 14, 2024 06:48 IST
FEB 14, 2024 05:42 IST
वसंत पचंमी पर यूपी के कई जिलों में बरसेंगे मेघ
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश देखने को मिली। कई जगहों पर तेज हवा संग ओले भी गिरे। मंगलवार को प्रयागराज और चित्रकूट में ओले गिरे हैं। बुधवार को भी यूपी के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि आज ओले पड़ने की संभावना नहीं है।
FEB 14, 2024 05:42 IST
दिल्ली में आज भी लगेगा जाम
अपनी मांगो को लेकर किसान आज भी दिल्ली कूच करेंगे। मंगलवार को भी किसानों और पुलिस के बीच काफी झड़प देखने को मिली। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली नोएडा की सभी सड़कों पर जाम की स्थिति रही। आज भी किसान दिल्ली में घुसने की कोशिश करेंगे। जिसके चलते आज भी जाम की स्थिति देखने को मिल सकती है। बता दें कि किसानों केदिल्ली कूच के कारण दिल्ली के सभी बॉर्डर सील किए गए हैं।
FEB 14, 2024 05:42 IST
उत्तराखंड सीएम की घोषणा पर 24 घंटे में खुला पुलिस थाना
उत्तराखंड में बनभूलपुरा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अतिक्रमण स्थल पर पुलिस थाना खोलने का ऐलान किया था। सोमवार को उन्होंने यह घोषणा की, जिसके 24 घंटे के अंदर ही अतिक्रमण स्थल पर पुलिस चौकी का उद्घाटन हो गया।
FEB 14, 2024 05:41 IST
यूपी पुलिस ने दो किसान नेताओं को किया नजरबंद
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार को मुजफ्फरनगर में दो किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया है। सोमवार रात से ही पुलिस बल कुटेसरा और नंगला राई गावों में किसान नेताओं के घरों पर तैनात है।
