JDU नेता श्याम रजक बोले- लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन करने में कोई बुराई नहीं, लेकिन...

दिल्ली में CJP Protest से पहले सुरक्षा प्रतिबंधों पर JDU नेता श्याम रजक ने प्रशासन का समर्थन किया। INDIA ब्लॉक के आरोपों पर उन्होंने सबूत पेश करने की जरूरत बताई।

दिल्ली में CJP Protest से पहले लगाए गए सुरक्षा प्रतिबंधों पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेता श्याम रजक ने प्रशासन के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Shyam Rajak JDU PTI

JDU नेता श्याम रजक ने प्रदर्शन को बताया सभी का अधिकार

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से INDIA ब्लॉक के सांसदों की मुलाकात और विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। श्याम रजक ने विपक्ष के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ आरोप लगाने से कुछ नहीं होता, बल्कि उन्हें साबित करने के लिए सबूत देना जरूरी है।

End of Feed