Shimla News: संजौली मस्जिद का तोड़ने का काम फिर हुआ शुरू, हाईकोर्ट के आदेश पर तीसरी मंजिल पर चलेगा 'बुलडोजर'

शिमला की संजौली मस्जिद विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध हिस्सों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पांच मंजिला संरचना वाली इस मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलों को अदालत ने अवैध करार दिया था। पहले दो मंजिलें हटाई जा चुकी हैं और अब तीसरी मंजिल को तोड़ा जा रहा है।

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद को लेकर चला आ रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से कानूनी और सामाजिक तनाव का कारण बनी इस मस्जिद के अवैध हिस्सों को तोड़ने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में मस्जिद की ऊपरी मंजिलों को गिराया जा रहा है। सरकारी बजट मिलने के बाद शिमला नगर निगम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। पहले चरण में दो मंजिलें हटाई जा चुकी थीं और अब तीसरी मंजिल को तोड़ा जा रहा है। यह मस्जिद कुल पांच मंजिल की संरचना थी, जिस पर अवैध निर्माण को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

sanjauli masjid latest update

तीसरी मंजिल को तोड़ने का काम हुआ शुरू (फाइल फोटो | PTI)

हाईकोर्ट का साफ निर्देश

इस मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने तीन दिसंबर को अहम आदेश पारित किया था। न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा था कि मस्जिद की निचली दो मंजिलों को फिलहाल यथावत रखा जाए, जबकि ऊपर की तीन मंजिलों को अवैध मानते हुए हटाया जाए। अदालत ने शिमला नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिया था कि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया कानून के तहत पूरी की जाए।

End of Feed