व्हाट्सऐप पर भेजते थे लड़कियों की तस्वीरें, पसंद के बाद होटल में एंट्री लेता था ग्राहक; चतरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

झारखंड के चतरा में पुलिस ने एक होटल में कथित देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पांच युवतियों और सात युवकों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान बरामद किया।

चतरा : चतरा : शहर में रिहायशी इलाके के बीच कथित देह व्यापार का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। न्यू परिसदन भवन के सामने स्थित चांदनी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया। सदर थाना पुलिस की कार्रवाई में गिरोह की कथित संचालिका समेत पांच युवतियों और सात युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, होटल के चार कमरों से आपत्तिजनक सामान, 10 मोबाइल फोन, एक अपाचे बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस अब होटल में चल रही गतिविधियों और इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Chatra Sex Racket Busted

चतरा में होटल में देह व्यापार के रैकेट का खुलासा

12 लोग गिरफ्तार

मामले की जानकारी सदर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर होटल में छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान होटल से कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें सात युवक और पांच युवतियां शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि बिहार से युवतियों को बुलाकर ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाता था।

End of Feed