दिल्ली-यूपी-बिहार में दो दिन खूब तड़पाएगी गर्मी; उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जबकि उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार में लू और प्रदूषण से हाल बेहाल है। IMD ने कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ राहत की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप है। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो और घर-दफ्तर से बाहर निकलते ही तंदूर की सी आंच महसूस हो रही है। रात को भी लू से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आज यानी गुरुवार 12 जून से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उधर उत्तराखंड में इन दिनों खूब बारिश हो रही है। उत्तराखंड में मंगलवार 17 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Rain-Heat

दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में लू का प्रकोप, पहाड़ों में हो रही झमाझम बारिश

इन दिनों उत्तराखंड में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप है और गर्मी लगातार बढ़ ही रही है। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने कल यानी बुधवार 11 जून को बताया कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में आने वाले दिनों में और भी ज्यादा गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। हालांकि, कल यानी शुक्रवार 13 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके सक्रिय होने से हल्की बारिश और तेज हवा चलने से राहत मिलने की उम्मीद है।

End of Feed