Chandigarh: 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर बढ़ा बवाल, सेंसर बोर्ड को लीगल नोटिस, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और नोरा फतेही का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' भड़के बवाल के बाद अब ये कानूनी पचड़े में फंसता नजर आ रहा है। काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन और समाज सेवक वासु रंजन शांडिल्य ने इस गाने के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चंडीगढ़ पुलिस और सेंसर बोर्ड से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chandigarh News: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और नोरा फतेही का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' भड़के बवाल के बाद अब ये कानूनी पचड़े में फंसता नजर आ रहा है। काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन और समाज सेवक वासु रंजन शांडिल्य ने इस गाने के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चंडीगढ़ पुलिस और सेंसर बोर्ड से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Sarke Chunar Teri Sarke Controversy

'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर बैन लगाने की मांग (फोटो साभार: instagram/@norafatehi)

चंडीगढ़ पुलिस से FIR की मांग

वासु रंजन शांडिल्य ने चंडीगढ़ के डीजीपी (DGP) और एसएसपी (SSP) को औपचारिक शिकायत भेजकर इस मामले में तुरंत एक्शन लेने की अपील की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के बोल और दृश्य 'अश्लील, भद्दे और समाज के लिए हानिकारक' हैं। शांडिल्य के अनुसार, गाने के बोल इतने आपत्तिजनक हैं कि उन्हें सार्वजनिक रूप से दोहराया भी नहीं जा सकता।

End of Feed