संभल: यूपी के कई जिलों में आतंकी गतिविधियां होने की आशंका के बीच एटीएस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आईएसआई के मॉड्यूल से जुड़े कई आतंकियों की गिरफ्तारी के बीच शनिवार को संभल जिले से 3 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। ये सभी आतंकी अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी से जुड़े बताए जा रहे हैं। चारो आरोपियों के नाम राकिब, नावेद, नुमान, और नाजिम नोमान हैं। इनमें से एक आतंकी को शुक्रवार को अलीगढ़ और 3 आतंकियों को आज संभल से गिरफ्तार किया गया है। ये एएमयू से पढ़ाई करने के दौरान आईएसआईएस से जुड़कर देश विरोधी गतिविधियों में सलिप्त थे। आरोपियों ने एएमयू से ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। एटीएस ने चारों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की है।
संभल से 3 आतंकी गिरफ्तार
