संभल में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: वोटर आईडी बनवाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी, 48 पर FIR

यूपी के संभल में फर्जी दस्तावेजों से वोटर आईडी कार्ड बनवाने वाले करीब 48 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने बिलालपत गांव पहुंचकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यों का निरीक्षण किया।

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में स्थित बिलालपत गांव में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मतदाता पहचान पत्र बनवाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया की फर्जी तरीके से वोटर आईडी कार्ड बनवाने के आरोप में 48 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने यह भी बताया कि संभल तहसील के बिलालपत गांव के लेखपाल गुन्नू बाबू की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

Police

संभल में वोटर आईडी बनवाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी

बाबू ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 336(2) (जाली दस्तावेज बनाना), 338 (मूल्यवान प्रतिभूति, वसीयत आदि की जालसाजी) और 340(2) (जाली दस्तावेजों या इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों को वास्तविक के रूप में उपयोग करना) के साथ-साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

End of Feed