शहर

Sambhal News: संभल में मुस्कान जैसी साजिश! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से की हत्या; धड़ से अलग किया सिर

Sambhal News: संभल के चंदौसी में जूता कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर नाले में फेंका दिया और सिर और हाथ अलग जगह फेंक दिया गया। पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

Image

संभल में पति की हत्या के बाद नाले में फेंका शव

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सौरभ हत्याकांड जैसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां मुस्कान की तरह ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि जूता कारोबारी राहुल को उसकी पत्नी रूबी ने प्रेमी के साथ मिलकर जान से मार दिया। जिसके बाद शव को छिपाने के लिए उसके टुकड़े करके सिर और हाथ अलग कर दिए। जिसके बाद शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में राहुल की बेटी का भी चौंकाने वाला बयान सामने आया है।

18 नवंबर से लापता था राहुल

जानकारी के अनुसार जूता कारोबारी राहुल अपनी बत्नी रूबी के साथ चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी में रहता था। पत्नी रूबी ने 24 नवंबर को थाने में राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि वह 18 नवंबर से लापता है। करीब एक महीने बाद 15 दिसंबर को पुलिस को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले से एक क्षत-विक्षत शव मिला। जिसका सिर और हाथ गायब थे, जिस कारण पुलिस के सामने शव की शिनाख्त करना एक बड़ी चुनौती बन गया। हालांकि पुलिस को शव के पास एक बैग भी पड़ा मिला, जिससे उसकी पहचान राहुल पुत्र जसवंत निवासी कस्बा गंवा, थाना रजपुरा के रूप में हुई थी

राहुल के घर में ही हुई हत्या

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि राहुल की हत्या उसके घर के अंदर ही की गई थी। जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके सिर और हाथ-पैर अलग कर दिए गए। जिसके बाद धड़ को नाले में फेंका दिया गया, जबकि सिर और हाथ अलग जगह फेंके गए। जांच के दौरान राहुल की पत्नी रूबी पर शक की सुई गई। पुलिस ने रूबी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

फॉरेंसिक टीम को राहुल के घर से मिले बड़े सबूत

फॉरेंसिक टीम जब जांच के लिए राहुल के घर पहुंची तो कई चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे। घर में खून के निशान, लकड़ी के तख्त पर लगा खून, शौचालय में रखा टूटा ब्रश और फर्श पर बिखरे बाल समेत कई अहम सबूत बरामद किए गए। इन सबूतों ने हत्या की साजिश तक पहुंचने में मदद की।

बेटी ने की दोषियों को फांसी देने की मांग की

मृतक की नाबालिग बेटी ने इस मामले में चौंकाने वाला बयान दिया है। उसने बताया कि "अभिषेक घर में महंगी चॉकलेट और खाना लेकर आया करता था। अभिषेक उससे कहता था कि कुछ महीने की बात है फिर मैं ही आपको पालूंगा और मैं ही रखूंगा। फिर बीच में से तुम्हारे पापा का कांटा हट जाएगा।" बच्ची ने बताया कि जिस दिन यह वारदात हुई वह स्कूल में थी। बबच्ची ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने, यहां तक कि फांसी देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस रूबी समेत हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article