उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हर पार्टी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के बीच बड़ा कदम उठाया है। सपा ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी सूची में सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर की सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर किसी भी राजनैतिक दल द्वारा यह पहली लिस्ट है।
सपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशी
सपा ने किस सीट से किसे बनाया उम्मीदवार?
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान, सहारनपुर सीट से आशु मलिक, कैराना से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने इस सूची को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
4 सीटों पर मौजूदा विधायकों को दोबारा उतारा
समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 4 सीटों पर मौजूदा विधायकों को दोबारा उतारा है। इनमें बेहट से उमर अली खान,सहारनपुर से आशु मलिक शामली से नाहिद हसन और अमरोहा से महबूब अली का नाम शामिल है। वहीं ललितपुर से ज्योति लोधी सपा नया चेहरा हैं।यूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में नहीं बन पा रही बात
समाजवादी पार्टी की ये लिस्ट तब सामने आई है, जब आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर उसकी कांग्रेस के साथ बातचीत जारी है। सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आज लगातार दूसरे दिन की बैठक हुई, जिसमें सीटों दोनों के बीच मतभेद सामने आए। सपा नेताओं ने कांग्रेस को मनमाने तरीके से सीटों की संख्या बताने के बजाय हर सीट पर जीत का ठोस आधार और आंकड़े पेश करने की सलाह दी।
सीट बंटवारे पर चर्चा के दौरान सपा नेताओं ने यूपी में बिहार जैसे हालात बनने से बचने की बात कही। उनका कहना था कि कांग्रेस सीट के अंकों से ज़्यादा जीत वाली सीट पर फोकस करे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने आज अपनी तीसरी और कम सीटों वाली मांग रखी। कांग्रेस ने अब 100 सीटों की मांग की है।
जब कांग्रेस नेताओं ने 2017 विधानसभा चुनाव में सपा की ओर से 105 सीटें दिए जाने का हवाला दिया, तो सपा नेताओं ने जवाब दिया कि उन सीटों पर कांग्रेस का चुनावी प्रदर्शन सबके सामने है। सपा नेता कांग्रेस हाईकमान के साथ भी सीधे संपर्क में हैं। सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए दो और दौर की औपचारिक बैठकें होंगी, हालांकि उनकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।
