मंदिर परिसर में विवाद, फिर चलीं गोलियां! सहरसा में मचा बवाल, महंत और ग्रामीण आए आमने-सामने, एक घायल, हथियार और कारतूस बरामद

Saharsa Temple Firing: बिहार के सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर रविवार शाम पुराने विवाद को लेकर अचानक रणक्षेत्र में बदल गया। महंत और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि एक अन्य को गोली छूकर निकल गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और तलाशी के दौरान हथियार व कारतूस बरामद कर महंत समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

Saharsa Temple Firing: बिहार के सहरसा जिले के महिषी स्थित प्रसिद्ध संत कारू बाबा मंदिर में रविवार शाम पुराने विवाद को लेकर महंत और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया और गोलीबारी की घटना सामने आई। फायरिंग में एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गोली छूकर निकल गई। घायल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में तनाव बढ़ गया।

Saharsa Temple Firing

सहरसा के संत कारू बाबा मंदिर में महंत-ग्रामीण भिड़े

हथियार और कारतूस बरामद

आक्रोशित ग्रामीणों ने महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों को मंदिर परिसर में ही रोक लिया। इसी दौरान महंत की एक गाड़ी में आग लगाए जाने की सूचना भी सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही महिषी थानाध्यक्ष और सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस ने मंदिर परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस बरामद किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने महंत निरंजन यादव समेत अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।

End of Feed