सहारनपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बेटे के केस के लिए टावर पर चढ़ा पिता, पुलिस आई तो बदला पूरा माजरा

सहारनपुर में बेटे पर दर्ज केस को रद्द कराने की मांग लेकर एक व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। जिसके बाद उसके खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया गया है।

सहारनपुर जिले में बेटे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द कराने की मांग को लेकर एक व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ गया, लेकिन अब खुद भी मुकदमेबाजी में फंस गया है। पुलिस के अनुसार घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से उसे नीचे उतारा गया। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि टावर पर चढ़े व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया गया है। सागर ने कहा कि कानून को हाथ में लेने का जो भी प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी।

Saharanpur tower incident

बेटे का केस रद्द कराने की जिद पिता को पड़ी भारी (सांकेतिक फोटो - AI Image)

बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप

घटना के संदर्भ में जैन ने बताया कि ग्राम ताहरपुर मे रविवार को गांव के एक युवक शेखर (26) पर छेड़छाड़ का आरोप लगा। शेखर और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर युवती के परिजनों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शेखर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया।

End of Feed