शहर

Hyderabad News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'राम के नाम' डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुआ विवाद, 3 लोग गिरफ्तार

Hyderabad News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले हैदराबाद के रेस्टोरेंट में 'राम के नाम' डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हो गया है। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। युवक के अनुसार डॉक्यूमेंट्री का कंटेंट हिंदू धर्म के खिलाफ है।

Image

राम के नाम डॉक्यूमेंट्री पर हुआ बवाल

Hyderabad News: अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन से जहां पूरा देश भक्ती में लीन होकर राम का नाम जप रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग आज भी इस प्रक्रिया से बाहर है या इसका हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। इसी बीच हैदराबाद में "राम के नाम" डॉक्यूमेंट्री को लेकर हंगामा हो रहा है। इस दौरान डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इस मामले और लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस बात पर भड़के और हैदराबाद पुलिस से सवाल किए। हैदराबाद के एक रेस्टोरेंट में शनिवार की रात 'राम के नाम' (इन द नेम ऑफ गॉड) डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई थी। इस दौरान पुलिस ने एक शिकायत पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने पूछा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के दर्शन को क्यों रोका गया। उन्होंने ये भी कहा कि 'एक पुरस्कार जीत चुकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन करना कैसा अपराध है?' उन्होंने ये भी कहा की क्या फिल्म को देखने के लिए हमें पहले पुलिस की अनुमति लेनी होगी।

'राम के नाम' डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर गिरफ्तारी

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से राममय हुए पूरे देश में कुछ स्थानों पर राम के नाम पर विवाद भी किए जा रहे हैं। विवाद का ये मामला हैदराबाद का है, जहां 'राम के नाम' डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई थी। इसकी स्क्रीनिंग पर 30 वर्षीय पी. रूथविक ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए स्क्रीनिंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, इस युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह नेरेडमेट के डिफेंस कॉलोनी में स्थित मार्लेज ज्वाइंट बिस्त्रो रेस्टोरेंट गए थे, जहां इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हो रही थी। उन्होंने कहा कि इसका कंटेंट हिंदू धर्म के खिलाफ है। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने वालों पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। उनके द्वारा की गई इस शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने आईपीसी धारा 290, 295-ए और 34 के तहत एक FIR दर्ज की है। पुलिस ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने वाले आयोजक के बारे में पूछा तो पता लगा की स्क्रीनिंग 'हैदराबाद सिनेफाइल्स' के आनंद, पीयूष उर्फ पराग, श्रीजा और अन्य कई लोगों द्वारा की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article