'भगवान खुद नहीं आते,योग्य लोगों और संगठनों को सौंपते हैं जिम्मेदारी', गायत्री परिवार के कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भगवान किसी दिव्य कार्य को पूरा करने के लिए स्वयं नहीं आते, बल्कि उसकी जिम्मेदारी योग्य व्यक्तियों और संगठनों को सौंपते हैं। उन्होंने गायत्री परिवार और RSS जैसे संगठनों के कार्यों को सेवा और समर्पण से जुड़ा बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपने उद्देश्य के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया।

हरिद्वार में परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह के तहत शनिवार को भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान 24 हजार से अधिक दीप एक साथ प्रज्वलित किए गए। वहीं,आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत और डॉ. चिन्मय पंड्या की मौजूदगी में हजारों गायत्री परिजनों ने युग निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मोहन भागवत ने डाक टिकट किया जारी।

मोहन भागवत ने डाक टिकट किया जारी।

इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भगवान किसी दिव्य कार्य को पूरा करने के लिए स्वयं नहीं आते, बल्कि उसकी जिम्मेदारी योग्य व्यक्तियों और संगठनों को सौंपते हैं। उन्होंने गायत्री परिवार और RSS जैसे संगठनों के कार्यों को सेवा और समर्पण से जुड़ा बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपने उद्देश्य के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया। मोहन भागवत ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए 100 साल की यात्रा पूरी करना आसान नहीं होता। इससे भी बड़ी साधना है अनुशासन के साथ इस यात्रा को लगातार आगे बढ़ाना।

End of Feed