Video: उरई स्टेशन पर RPF जवान बना फरिश्ता, 8 सेकंड में बचाई एक जिंदगी; देखें CCTV फुटेज

जालौन के उरई रेलवे स्टेशन पर RPF जवान की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जब महज कुछ सेकंड में एक यात्री को तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से बचा लिया गया। सीसीटीवी में कैद इस घटना में जवान की फुर्ती और सूझबूझ साफ नजर आती है।

Urai CCTV: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में स्थित उरई रेलवे स्टेशन पर एक पल की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन आरपीएफ जवान की तत्परता ने सब कुछ बदल दिया। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी के दौरान दिखाई गई सूझबूझ ने एक यात्री को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। यह पूरा घटनाक्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है।

urai railway cctv

RPF जवान की सतर्कता से बची यात्री की जान

जल्दबाजी के फेर में खतरनाक कदम

घटना उस वक्त हुई जब उरई निवासी भगवान दास अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान स्टेशन से एक मालगाड़ी के गुजरने का समय हो गया। हरी झंडी मिलने के कारण ट्रेन तेज रफ्तार में थी। इसी बीच भगवान दास ने जल्दबाजी में ट्रैक पार करने की कोशिश की, जो उनकी जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी।

End of Feed