Roorkee News: जलभराव से स्कूल बंद, पढ़ाई पर लगा ब्रेक! Gen-Alpha ने अनोखे अंदाज में खोली सिस्टम की पोल, नगर निगम को बनाया 'क्लासरूम'

उत्तराखंड के रुड़की के कृष्णा नगर में जलभराव से परेशान लोगों का गुस्सा अब सड़क से नगर निगम कार्यालय तक पहुंच गया है। स्कूल बंद होने से प्रभावित पढ़ाई के विरोध में बच्चों और स्कूल प्रबंधन ने नगर निगम में ही क्लास लगाकर अनोखा प्रदर्शन किया। Gen-Alpha छात्रों के इस अंदाज ने जलभराव की समस्या और नगर निगम की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Roorkee News: उत्तराखंड के रुड़की स्थित कृष्णा नगर में लंबे समय से जारी जलभराव की समस्या अब बच्चों की पढ़ाई पर भी असर डाल रही है। लगातार पानी जमा रहने के कारण स्थानीय स्कूलों को बंद करना पड़ा, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी समस्या के विरोध में एक स्कूल प्रबंधन ने अनोखे अंदाज में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन तीन बसों में बच्चों को लेकर रुड़की नगर निगम कार्यालय पहुंचा। यहां मुख्य नगर अधिकारी के कार्यालय के अंदर बाकायदा स्कूल की तरह क्लास लगाई गई। बोर्ड लगाकर बच्चों को पढ़ाया गया और इस प्रदर्शन के जरिए नगर निगम को जलभराव की समस्या की गंभीरता का एहसास कराने की कोशिश की गई।

Roorkee Waterlogging

तीन बसों में बच्चों को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा स्कूल प्रबंधन

बच्चों के साथ रहा कौन-कौन मौजूद?

प्रदर्शन के दौरान बच्चों के साथ उनके अभिभावक और कृष्णा नगर के कई स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया और लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर अपनी बात सामने रखी। बताया जा रहा है कि कृष्णा नगर में हर बारिश के दौरान कई फीट तक पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और कई बार वाहन चालकों के गिरकर घायल होने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।

End of Feed