AIIMS Rishikesh: महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, डॉक्टर्स ने किया जमकर हंगामा, आरोपी सस्पेंड

AIIMS Rishikesh: एम्स ऋषिकेश के सर्जरी विभाग में महिला डॉक्टर के साथ नर्सिंग अधिकारी द्वारा छेड़खानी की घटना के बाद अन्य डॉक्टरों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही महिला आयोग भी एक्शन मोड में आ गई है।

AIIMS Rishikesh: महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आया है। यहां AIIMS के सर्जरी विभाग में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी की गई है। हैरान करने की बात ये है कि महिला के साथ छेड़खानी ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुरुष नर्सिंग अधिकारी ने की है। इस मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि ये मामला केवल छेडखानी तक ही नहीं है। बल्कि आरोपी द्वारा महिला को आपत्तिजनक मैसेज और फांसी लगाने की धमकी भी दी गई है।

AIIMS Rishikesh Molestation Case

महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़

एक्शन मोड में आया महिला आयोग

मिली जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में 19 मई को महिला डॉक्टर के साथ ऑपरेशन के दौरान हुई छेड़खानी के मामले में महिला आयोग भी एक्शन मोड में आ गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स के डीन और पीड़िता से मुलाकात करते हुए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने उत्तराखंड, देहरादून जिलाधिकारी को संवेदनशील मामले पर निर्देशित करते हुए तत्काल जांच कमेटी गठित करने और कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसमें एक सीडीओ, डीपीओ, लीगल एडवाइजर व एक अन्य सदस्यों को शामिल करने के लिए भी कहा है।

End of Feed