15 अगस्त से पहले लाल किले पर सुरक्षा हुई और भी हाईटेक; ANPR तकनीक से स्कैन होगी गाड़ियों की नंबर प्लेट, खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड

दिल्ली में 15 अगस्त से पहले लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इस बार निगरानी का दायरा सिर्फ लोगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़कों से गुजरने वाले वाहनों पर भी तकनीकी नजर रखी जाएगी। ANPR कैमरों की मदद से नंबर प्लेट स्कैन कर संदिग्ध या चोरी के वाहनों की पहचान में पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली के लाल किले और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत किया जा रहा है। इस बार सुरक्षा एजेंसियां पारंपरिक निगरानी के साथ आधुनिक तकनीक का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रही हैं। इसी व्यवस्था में ANPR कैमरों को भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।

Independence Day 2026

ANPR कैमरे बताएंगे कौन सी गाड़ी है संदिग्ध (AI फोटो)

ANPR से गाड़ियों की नंबर प्लेटों की स्कैनिंग

ANPR यानी Automatic Number Plate Recognition तकनीक की मदद से सड़क से गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट को कैमरे खुद ही स्कैन कर सकेंगे। वाहन के कैमरे के सामने से गुजरते ही उसकी नंबर प्लेट की जानकारी सिस्टम में दर्ज हो जाएगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार इस डेटा को पुलिस के रिकॉर्ड से मिलाकर संदिग्ध या चोरी के वाहनों का पता लगाने में मदद ली जा सकती है।

End of Feed